Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में 16 वर्षीय छात्र का शव फंदे से मिला:परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया, पिता बोले- मानसिक अस्वस्थता था


कटिहार के नगर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता लॉज में 16 वर्षीय छात्र प्रियांशु चौधरी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने परिजनों को बिना पोस्टमार्टम कराए शव सौंप दिया, जिससे मौत के कारणों पर सवाल उठ रहे हैं। मृतक प्रियांशु चौधरी डंडखोरा थाना क्षेत्र के चौधरी ग्राम निवासी प्रमोद चौधरी का पुत्र था। वह कटिहार में रहकर पढ़ाई कर रहा था और गुप्ता लॉज में कमरा लेकर रह रहा था। शुक्रवार को जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो लॉज के अन्य छात्रों को संदेह हुआ। छात्रों ने लॉज संचालक को इसकी सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर प्रियांशु का शव पंखे से गमछे के फंदे से लटका मिला। तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर शव परिजनों को सौंप दिया। इस कारण मौत के वास्तविक कारणों की गहन जांच नहीं हो पाई। मृतक के पिता प्रमोद चौधरी ने बताया कि उनका पुत्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण प्रियांशु ने यह कदम उठाया। पिता ने किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पिता के इस दावे के बावजूद कई सवाल अनुत्तरित हैं। यदि छात्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था, तो उसे अकेले लॉज में क्यों रखा गया था, यह एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है। लॉज में उसकी दिनचर्या कैसी थी? क्या पढ़ाई का दबाव था या कोई और वजह? बिना पोस्टमार्टम के शव सौंपने पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के लिखित इनकार के बाद नियमानुसार शव सौंप दिया गया।

नगर थाना पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन अगर आगे कोई आवेदन देते हैं तो जांच की जाएगी। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद लॉज के अन्य छात्र भी सहमे हुए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles