औरंगाबाद जिले के रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर पिकअप और मुर्गी लदे ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। 2 युवकों की मौके पर ही मौच हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान धंधवा गांव निवासी मोहम्मद नन्हु के पुत्र मो. अजीज(22) और ऑटो में सवार अरवल जिले के कलेर निवासी मो इसरार उर्फ हेरु खान के पुत्र मो. दिलनवाज खान उर्फ भोला(20) के तौर पर हुई है। घटना भाम मोड़ के पास की है। सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल घायलों में कलेर के हृदयचक गांव निवासी चंगेज खान के पुत्र मोहम्मद अदनान और मेहंदिया के नारायण बिगहा गांव निवासी भगवान यादव के पुत्र पिंटू कुमार उर्फ मंटू कुमार(33) के रूप में हुई है। घायलों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. लालजी यादव ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार पिकअप पर तीन लोग सवार थे। धंधवा से गोह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे मुर्गी लदे ऑटो से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप पर सवार दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फरार लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
औरंगाबाद में पिकअप-ऑटो की टक्कर:2 युवकों की मौत, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े; दो घायलों की हालत नाजुक