गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को एक सड़क हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरे एक टेंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सात बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, टेंपो में एक निजी विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे। बेलाटांड़ गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। एक बच्चा धनबाद रेफर हादसे में घोसको गांव निवासी 8 वर्षीय पीयूष कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका पैर टूट गया है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। छह अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अहिल्यापुर थाना प्रभारी एनुलहक खान ने बताया कि पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
स्कूली बच्चों से भरे टेंपो को ट्रक ने मारी टक्कर:गिरिडीह में स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा, सात बच्चे घायल, एक गंभीर रूप से जख्मी