Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kaimur NEET Exam: 100 Absent, Tight Security

कैमूर जिले के चार निर्धारित केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए थे।

.

परीक्षा में कुल 1,547 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 1,447 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 100 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, एस.वी.पी. कॉलेज में 504 में से 472 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 32 अनुपस्थित थे। +2 उच्च विद्यालय में 432 में से 409 उपस्थित व 23 अनुपस्थित रहे। अटल बिहारी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में 360 में से 333 उपस्थित और 27 अनुपस्थित पाए गए। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में पंजीकृत 251 अभ्यर्थियों में से 233 उपस्थित और 18 अनुपस्थित थे।

सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी। परीक्षा निर्धारित समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ समाप्त हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles