पटना में दिल्ली मॉडल के मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर दो नए अर्बन हेल्थ सेंटर की सौगात मिलेगी। इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक साथ दोनों सेंटरों का उद्घाटन कर सकते हैं। पटना नगर निगम के दो वार्डो में इसकी सौगात दी गई है। इसमें एक हेल्थ सेंटर वार्ड संख्या 38 के दरियापुर भट्ठी में बना है, जो कि सबसे बड़ा है और दूसरा वार्ड संख्या 48 के नंद नगर कॉलोनी में तैयार किया गया है। इस अर्बन हेल्थ सेंटर लोगों को मुफ्त इलाज, नियमित जांच और आवश्यक दवाएं मिलेगी। 18 जगह पर निर्माण के लिए सरकार ने उपलब्ध कराई जगह वार्ड पार्षद डॉ इंद्रदीप चंद्रवंशी ने कहा कि जब मैं स्टैंडिंग कमिटी का सदस्य था, तो हम लोगों ने मिलकर यह इनिशिएटिव लिया था। हमारा यही प्रयास था कि नगर निगम के सभी 75 वार्ड में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो। अब इसका आगाज मैं और वार्ड 38 के पार्षद डॉ आशीष सिन्हा कर रहे हैं। इसके अलावा 18 जगह पर इसे बनाने के लिए सरकार ने जगह उपलब्ध करा दी है। आज भी दिल्ली मॉडल के मोहल्ला क्लीनिक की चर्चा होती है। मैं आश्वस्त करता हूं कि वैसे ही सुविधा पटना के इन दो शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिलेगी। अर्बन हेल्थ सेंटर में मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं दरियापुर भट्ठी हेल्थ सेंटर में होगी 6 बेड की व्यवस्था वार्ड संख्या- 38 के दरियापुर भट्ठी रोड में दशकों से अतिक्रमित चार कट्ठा जमीन को मुक्त कराकर इस अस्पताल का निर्माण कराया गया है। पटना नगर निगम द्वारा एनओसी देने के बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत बीएमएसआइसीएल की ओर से 1.16 करोड़ रुपये की लागत से भवन को तैयार किया गया है। इस नए अर्बन हेल्थ सेंटर भवन में 12 कमरे, 6 शौचालय, एक बड़ा हॉल और आपातकालीन स्थिति के लिए छह बेड की व्यवस्था की गई है। मुसल्लहपुर हाट के छात्रों को मिलेगी सुविधा वार्ड संख्या 48 के नंद नगर कॉलोनी में बने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ के रूप में विकसित किया गया है। इस केंद्र के चालू होने से नंद नगर और नयागांव स्लम बस्ती की करीब 10 हजार की गरीब आबादी सहित कुल एक लाख से अधिक को राहत मिलेगी। इस वार्ड के अंतर्गत मुसल्लहपुर और सैदपुर इलाके में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। अब इन सभी छात्रों और स्थानीय लोगों को मौसमी और सामान्य बीमारियों के लिए महंगे निजी डॉक्टरों के पास नहीं जाना पड़ेगा।
मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर पटना को मिलेगा अर्बन हेल्थ-सेंटर:दरियापुर भट्ठी और नंदनगर कॉलोनी में बनकर तैयार, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन; मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा