Saturday, September 26, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अकादमिक मेरिट दरकिनार, शिक्षा विभाग को शिकायत की:आरयू में 72 अंक वाले टॉपर्स बाहर, 45 व 50 अंक वाले एमबीए-बीबीए शिक्षक बने


रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में एमबीए और बीबीए पाठ्यक्रम के लिए छह संविदा सहायक प्राध्यापकों की चयन सूची जारी होते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में जारी अकादमिक अंक (एपीआई) सूची और 24 सितंबर को अंतिम चयनित छह अभ्यर्थियों के नामों का मिलान करने पर अकादमिक मेरिट और चयन परिणाम में भारी अंतर सामने आया है। मेरिट लिस्ट में 72-72 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए हैं, जबकि 45 और 50 अकादमिक अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थी विकास शर्मा ने कुलपति और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को साक्ष्यों के साथ ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एमबीए-एचआर और फाइनेंस दोनों में 72 अंक के साथ वे रैंक-1 पर थे, फिर भी उनका चयन नहीं हुआ, जबकि 50 अंक वाले अभ्यर्थी डॉ. जयश्री (28वां स्थान) और 55 अंक वाले अभ्यर्थी डॉ. मोवपिया (17वां स्थान) का चयन हो गया। टॉप-10 में से केवल 3 का चयन, 7 बाहर शीर्ष 10 अभ्यर्थियों में से 7 बाहर हो गए हैं। 72 अंक के साथ विकास शर्मा व अनन्या प्रिया, 71 पर दुर्गेश कुमार, 69.7 पर अहमद अजहर, 66 पर आशीष त्रिपाठी, 63 पर सुगंधा कुमारी व 62 अंक पर नीलिमा कुमारी का चयन नहीं हुआ। टॉप-10 से मदनजीत (67 अंक), नाजिश हसन (64 अंक) व अनिमेष झा (60 अंक) ही जगह बना पाए। 6 चयनित अभ्यर्थियों का अकादमिक गणित कम अंक वाला अभ्यर्थी आगे कैसे निकला पूरी प्रक्रिया में 80 अंक अकादमिक रिकॉर्ड के और मात्र 20 अंक इंटरव्यू के निर्धारित थे। यदि 72 अंक वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू में शून्य (0) अंक भी दिए जाएं, तब भी उसका कुल स्कोर 72 होता है। वहीं 45 अंक वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू में पूरे 20 में से 20 अंक भी दे दिए जाएं, तो अधिकतम योग 65 ही पहुंचता है। ऐसे में बिना रोस्टर (आरक्षण श्रेणी) या संशोधित अंकों के विवरण के यह समझना मुश्किल है कि 45 अंक वाला अभ्यर्थी मेरिट में आगे कैसे निकला।
वेबसाइट से लिंक कैसे गायब हुआ : अभ्यर्थी ने सवाल उठाया है कि चयन सूची जारी होने के बाद विवि की वेबसाइट के नोटिफिकेशन पेज से एमबीए-बीबीए की अकादमिक अंक-सूची का लिंक उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से पदवार और रोस्टरवार अंतिम मेरिट के साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के कुल प्राप्तांक सार्वजनिक करने की मांग की है। अभी महज चयन सूची जारी हुई है, किसी की नियुक्ति अंतिम रूप से नहीं हुई है अकादमिक अंक जारी होने के बाद इंटरव्यू से पहले लगभग दर्जन भर अभ्यर्थियों के अकादमिक प्वाइंट में बदलाव हुआ है। कुछ अभ्यर्थियों के अंक बढ़े हैं और कुछ के कम भी हुए हैं। अभी चयन सूची जारी हुई है, किसी की नियुक्ति अभी अंतिम रूप से नहीं हुई है। – डॉ. स्मृति सिंह, निदेशक, सीवीएस, रांची यूनिवर्सिटी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles