मोतिहारी में सोमवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया है। घटना मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुई। एक ट्रक मोतिहारी की दिशा से आ रहा था और दूसरा मुजफ्फरपुर की ओर से। मोतिहारी की तरफ से आ रहे ट्रक के चालक को झपकी आ गई, जिससे उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। हाईवे पर यातायात हुआ बाधित ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक में सवार चालक और खलासी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के कारण एनएच-28 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया सूचना मिलते ही मेहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका। मेहसी थानाध्यक्ष शानू गौरव ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
मोतिहारी में 2 ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत:चालक को आई झपकी, डिवाइडर पार कर दूसरे ट्रक से भिड़ा, 3 घायल