Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रांची में बारिश से 4.7 डिग्री लुढ़का पारा, आगे 6 दिन गर्जन के साथ वर्षा के आसार


राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार को सुबह से हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में एक मिमी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के प्रभाव से राजधानी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे की तुलना में 4.7 डिग्री कम है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सोमवार को सबसे अधिक 13.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। विभाग ने 23 से 28 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। संभावित मौसम गतिविधियों को देखते हुए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि बारिश के बीच तापमान में फिर बढ़ोतरी के संकेत भी मिले हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार से अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। इससे लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में सामान्य बारिश, गढ़वा सबसे सूखा जिला राजधानी में 1 जून से अब तक 118.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 115.6 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। राजधानी को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा में बारिश हुई है। अभी तक मात्र एक एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 99 एमएम कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 एमएम कम है। चतरा में 6.8 बारिश रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 92 एमएम कम है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles