Thursday, October 1, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाढ़ राहत सूची से छूटे परिवारों को मिले मुआवजा:कटिहार में कांग्रेस ने DM को मेमोरैंडम सौंपा, GR फंड और फसल क्षतिपूर्ति की मांग


कटिहार में कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को जीआर राशि व फसल क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए राहत सूची की दोबारा जांच मांगी। सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंप छूटे परिवारों को भी लाभ देने की मांग की। सरकारी राहत नहीं मिल पा रही – कांग्रेस नेता ज्ञापन में बताया, हाल की बाढ़ से कुरसेला, बरारी, समेली, मनसाही, मनिहारी, अमदाबाद प्रखंडों में लोग प्रभावित हुए। शिष्टमंडल ने प्रशासन के राहत कार्यों की सराहना की, पर जीआर राशि व फसल क्षतिपूर्ति वितरण में विसंगतियों पर ध्यान दिलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, राहत सूची पिछले सालों के प्रभावित परिवारों पर आधारित है। इससे इस बार कई परिवार सूची से बाहर रह गए, उन्हें सरकारी राहत नहीं मिल पा रही। फसल क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग सुनील यादव ने मौजूदा बाढ़ की स्थिति देख लाभुकों की सूची का दोबारा सत्यापन जरूरी बताया। उन्होंने प्रशासन से जमीनी जांच कर सभी वास्तविक प्रभावितों को जीआर राशि व फसल क्षतिपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। शिष्टमंडल में दिलीप कुमार विश्वास, प्रो. विनोद यादव, अवधेश मंडल, अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव, कुमार गौरव, राजीद खान, गोपाल यादव, चंदन यादव, सुबोध यादव समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles