Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ के महेशपुर में देर रात सड़क हादसा:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर, दुमका-डंगाल चौक पर हुआ हादसा


पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा दुमका-डंगाल चौक स्थित मुख्य सड़क पर हुआ, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के तुरंत बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में एक युवक मृत घोषित, दूसरे की हालत नाजुक सूचना मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुंचाया। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. अंजनी भगत और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस को शिनाख्त में परेशानी हो रही है। वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक संख्या JH16K-8013 पर सवार होकर देवीनगर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई बॉडी घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा, एएसआई अजय महतो, नर्वदेश्वर सिंह और काली प्रसाद साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भारी वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles