Tuesday, June 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया DM-SP ने की विधि-व्यवस्था की रिव्यु:मोहर्रम की तैयारियों पर निर्देश, पेंडिंग मामलों के निपटारे पर फोकस


अररिया के जिलाधिकारी विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन के साथ-साथ विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड एवं थाना स्तर के अधिकारियों को मुहर्रम पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा आपसी सौहार्द एवं शांति कायम रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। मामलों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई सभी पदाधिकारियों को स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में भू-समाधान पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन, उत्पाद विभाग से संबंधित कार्यों, थाना परिसरों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन, खनन गतिविधियों की निगरानी, निलाम पत्र वादों के निष्पादन तथा चरित्र एवं शस्त्र सत्यापन से जुड़े मामलों की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles