मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार शाम किशनगंज जिले के कई थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। ठाकुरगंज आदर्श थाना परिसर में भी ऐसी ही एक बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। ठाकुरगंज थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने की। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली और अंचल अधिकारी (सीओ) मृत्युंजय कुमार भी मौजूद रहे। आपत्तिजनक सूचना को तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील बीडीओ अब्दाली ने मोहर्रम को त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए इसे गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी एकता के साथ मनाने का आह्वान किया। सीओ कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपत्तिजनक सूचना को तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने अखाड़ा कमेटियों और ताजियादारों से जुलूस के रूट, समय और अनुमानित संख्या की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि मोहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जुलूस मार्गों पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ठाकुरगंज की भाईचारे की पहचान को बनाए रखने पर जोर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और अस्थायी प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने ठाकुरगंज की भाईचारे की पहचान को बनाए रखने पर जोर दिया। राजद नेता मुस्ताक आलम, समाजसेवी मोहम्मद निजामुद्दीन, शिवा यादव और लोजपा नेता किशन बाबू पासवान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। मोमडन स्पोर्टिंग क्लब ठाकुरगंज के सदस्यों ने युवा पीढ़ी को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मोहर्रम पर्व को अनुशासन और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने बिजली, पानी, चिकित्सा और यातायात की पुख्ता व्यवस्था का भी आश्वासन दिया। किशनगंज जिले के अन्य थानों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सौहार्द का संदेश दिया गया।
मोहर्रम पर ठाकुरगंज सहित किशनगंज की प्रशासन अलर्ट:CCTV से लेकर सफाई तक शांति समिति में बनी स्ट्रेटेजी