Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Bharat Tiwari Encounter Justice Mahapanchayat in Bilauti

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में SDPO, SHO और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बुधवार की सुबह सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।

.

इधर,पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव के भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिलौटी गांव में आज एक विशाल महापंचायत आयोजित हो रही है।

महापंचायत में शामिल लोग एनकाउंटर मामले में जांच और न्याय की मांग करेंगे। आयोजन समिति से जुड़े पंकज त्रिपाठी ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए खाने-पीने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था है।

दावा किया गया है कि कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस कार्यक्रम में प्रशांत किशोर के भी शामिल होने की चर्चा है।

महापंचायत से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए

बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के पास बड़े बगीचे में आयोजन किया जा रहा है।

बिलौटी गांव में बक्सर-आरा फोरलेन के पास बड़े बगीचे में आयोजन किया जा रहा है।

भरत तिवारी के श्रद्धांजलि सभा का बैनर भी लगा है।

भरत तिवारी के श्रद्धांजलि सभा का बैनर भी लगा है।

महापंचायत शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में होना है। आयोजकों का कहना है कि ये किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। न्याय और सामाजिक एकजुटता का मंच है, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया है।

गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया गया

महापंचायत को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया गया है, जबकि सोशल मीडिया से लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। महापंचायत 12 बजे से शुरू होने वाली है।

भरत के परिजन ने प्रशांत से की थी मुलाकात कर महापंचायत में शामिल होने का न्यौता दिया था।

भरत के परिजन ने प्रशांत से की थी मुलाकात कर महापंचायत में शामिल होने का न्यौता दिया था।

भरत के परिवार ने प्रशांत को महापंचायत में आने का निमंत्रण दिया

महापंचायत से पहले सोमवार को भरत तिवारी के परिजन बिहटा स्थित जन सुराज के बिहार नवनिर्माण आश्रम पहुंचे और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से मुलाकात की। परिजनों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की।

इस दौरान प्रशांत किशोर ने कानूनी और सामाजिक स्तर पर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही परिजनों ने उन्हें महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण भी सौंपा। आयोजन समिति के पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महापंचायत की सफलता के लिए पूरे गांव के लोग तैयारी में जुटे हैं।

——————-

ये खबर भी पढ़ें

भरत एनकाउंटर-ऑपरेशन लीड करने वाले SDPO राजेश शर्मा लाइन अटैच:सरेंडर के बाद कंधे पर हाथ रखकर ले गए थे; इसके बाद STF ने फायरिंग की

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में भास्कर की खबर का बड़ा असर हुआ है। सरकार ने जगदीशपुर SDPO राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। एनकाउंटर के दिन पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व राजेश शर्मा ही कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप है कि आत्मसमर्पण के लिए बातचीत के दौरान भरत तिवारी ने उनकी बातों पर भरोसा करते हुए अपना हथियार पुलिस की ओर फेंककर सरेंडर किया था। पूरी खबर पढ़ें

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles