Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीतामढ़ी में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, 3,685 अभ्यर्थी हुए शामिल:दूर सेंटर से अभ्यर्थी को परेशानी, कमला गर्ल्स सेंटर पर दिखी अव्यवस्था


सीतामढ़ी में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बुधवार को शुरू हुई। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुल 3,685 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल, दंडाधिकारी और निगरानी टीम तैनात की गई है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित प्रतिबंधित वस्तुओं पर विशेष सतर्कता बरती गई। दूर सेंटर मिलने से छात्र परेशान परीक्षा देने पहुंचे कई अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। मुंगेर से सीतामढ़ी पहुंची अभ्यर्थी सुमन कुमारी ने परीक्षा केंद्रों के दूर आवंटन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि लड़कियों को इतने दूर केंद्र मिलने से काफी परेशानी होती है। सुमन को मुंगेर से सीतामढ़ी पहुंचने के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ी और रास्ते में जाम का भी सामना करना पड़ा। सुमन ने बताया कि उन्हें मंगलवार को ही मुंगेर से निकलना पड़ा, तब जाकर वह बुधवार को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकीं। उन्होंने मांग की कि परीक्षा केंद्र आवंटित करते समय छात्राओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। गर्ल्स हाई स्कूल पर मिली अव्यवस्था शहर के कमला गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर अव्यवस्था देखने को मिली। अभ्यर्थियों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाने के लिए कोई कर्मी मौजूद नहीं था। इस कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहले प्रवेश पाने की होड़ में परेशान दिखे। इस संबंध में एसडीएम आनंद कुमार ने बताया कि सभी छह परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा शुरू हो गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles