Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला : डायन-बिसाही मामले में खूनी खेल, 2015 की घटना को लेकर पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू, 2 घायल

गुमला : डायन-बिसाही मामले में खूनी खेल, 2015 की घटना को लेकर पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू, 2 घायल

Gumla Witch Hunting Case, गुमला, (दुर्जय पासवान): गुमला जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दस साल पुराने सांप काटने की घटना को लेकर पड़ोसी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला किया गया. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के लट्ठा बरटोली गांव की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2015 में गांव के एक युवक की सांप काटने से मौत हो गयी थी. अब एक दशक बाद मृतक के परिजन अंधविश्वास के चलते पड़ोसियों को उस घटना का जिम्मेदार मान बैठे. इसी कड़ी में बुधवार की रात गांव के ही गुड़ा लकड़ा ने डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए 65 वर्षीय निर्मल लकड़ा और उनके 55 वर्षीय भतीजे कोयल लकड़ा पर चाकू से हमला कर दिया.

घायल अवस्था में किसी तरह जान बचाकर भागे दोनों

हमले में निर्मल लकड़ा के पेट में गंभीर चोट आई है, जबकि कोयल लकड़ा के कान के पास चाकू लगा है. दोनों घायल अवस्था में किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद देर रात दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Also Read: गुमला में ‘हैवानियत’: स्कूटी सवार लड़कियों को बोलेरो से किया किडनैप, फिर बारी-बारी से लूटी अस्मत

मेहमानी से लौट रहे थे उसी वक्त हुआ हमला

पीड़ित कोयल लकड़ा ने बताया कि वे अपने चाचा के साथ केरकी महुआटोली गांव से मेहमानी कर पैदल लौट रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोककर डायन कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद दोनों लहूलुहान हालत में वहां से भाग निकले और भय के कारण रातभर घर में ही दुबके रहे.

पीड़ित का आरोप 10 वर्षों से डायन कहकर किया जा रहा प्रताड़ित

कोयल लकड़ा ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही गुड़ा लकड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया गया है कि आरोपी और उसका परिवार पिछले दस वर्षों से उन्हें डायन कहकर प्रताड़ित कर रहा है. पीड़ितों के अनुसार, गुड़ा लकड़ा के भाई सीताराम की दस साल पहले नाग सांप के काटने से मौत हो गयी थी. इसी घटना के बाद से आरोपी परिवार यह आरोप लगाता रहा है कि दोनों चाचा-भतीजा ने भूत-प्रेत कराकर उसकी जान ली. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

Also Read: तैयार रखें ये जरूरी कागजात, झारखंड में SIR का बिगुल बजा, चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी

The post गुमला : डायन-बिसाही मामले में खूनी खेल, 2015 की घटना को लेकर पड़ोसी ने पेट में घोंपा चाकू, 2 घायल appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles