Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में नदी में डूबे दो किशोर:नहाने के दौरान हुई मौत, तीन घंटे बाद मिले शव


बेगूसराय सदर के वनद्वारा पत्थर घाट पर गुरुवार को नहाने के दौरान दो किशोर नदी के गहरे पानी में डूब गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान करते समय उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद वे लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। करीब तीन घंटे तक चले सघन सर्च अभियान के बाद गोताखोर श्याम सहनी, राम सहनी और रामचंद्र मुखिया ने दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले। मृतकों की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा निवासी दिलीप रजक के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और नीमा-चांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर वार्ड-8 निवासी मोहम्मद सौकत के 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद समसाद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नीमा-चांदपुरा थाना प्रभारी विवेक कुमार, एएसआई सौरव कुमार और अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles