Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोलकाता में भारी बारिश, 20 से अधिक विमान लेट, दमदम एयरपोर्ट के टैक्सी-वे और एप्रन पर भरा पानी

कोलकाता में भारी बारिश, 20 से अधिक विमान लेट, दमदम एयरपोर्ट के टैक्सी-वे और एप्रन पर भरा पानी

Kolkata Weather Update: कोलकाता महानगर समेत आसपास के जिलों में हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. बृहस्पतिवार को तेज बारिश के कारण दमदम के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान सेवाएं प्रभावित हुईं. टैक्सी-वे और एप्रन पर पानी भर गया, जिसे बारिश थमने के बाद निकाला गया.

कोई विमान नहीं हुआ रद्द

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम की वजह से 20 से ज्यादा विमानों के समय में बदलाव करना पड़ा. कई विमानों ने देर से उड़ान भरी. कई विमान देर से कोलकाता पहुंचे. हालांकि, बारिश की वजह से कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई.

एयरपोर्ट के अधिकारी कर रहे थे अतिरिक्त निगरानी

एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि दोपहर के बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हुई. भारी बारिश से एयरपोर्ट के टैक्सी-वे और एप्रन पर पानी भर गया. एप्रन हवाई अड्डे का वह क्षेत्र है, जहां विमानों को पार्क किया जाता है. यहीं पर यात्रियों को चढ़ाया और उतारा जाता है. ईंधन भी यहीं भरा जाता है. अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी रखी गयी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kolkata Weather Update: सॉल्टलेक समेत कई इलाकों में जलजमाव

भारी बारिश की वजह से सॉल्टलेक सेक्टर फाइव, वीआईपी रोड से पातिपुकुर और लेकटाउन में सड़कें जलमग्न हो गयीं. इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जलजमाव की वजह से वाहनों की रफ्तार भी बहुत धीमी पड़ गयी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में आफत की बारिश, 60 से अधिक पेड़ गिरे, कोलकाता के कई रूटों पर ट्रैफिक प्रभावित

मानसून का विकराल रूप, उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, कोलकाता जलमग्न

The post कोलकाता में भारी बारिश, 20 से अधिक विमान लेट, दमदम एयरपोर्ट के टैक्सी-वे और एप्रन पर भरा पानी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles