Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में सांप काटने से दो की मौत:अलग-अलग घटनाओं में महिला और छात्र ने गंवाई जान, जमीन पर सोने से सांप ने डसा


गुमला जिले में गुरुवार को सांप के काटने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पहली घटना गुमला के कसीरा गांव के मधुबन टोली में हुई, जहां 46 वर्षीय दशरी देवी की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका के पुत्र दिनेश साहू ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की देर रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी मां दशरी देवी को एक जहरीले करैत सांप ने काट लिया। उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 4 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। माइकल दो भाइयों में सबसे छोटा था दूसरी घटना बसिया प्रखंड क्षेत्र के बेलगांव करम टोली गांव में हुई, जहां 17 वर्षीय छात्र माइकल तिर्की की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, माइकल संत जोसेफ स्कूल में इंटर का छात्र था। बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि को वह भी जमीन पर सोया हुआ था, तभी उसे सांप ने डंस लिया। उसे भी सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माइकल अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसके पिता एक किसान हैं। उसने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। दोनों शवों का गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles