Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में आकाशीय बिजली से 7 की मौत:राज्य में अब तक 58% कम बारिश, आज 4 जिलों में अलर्ट; 1 जुलाई तक बरसात की उम्मीद


झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ। लेकिन मौसम के दो रंग दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के कुछ हिस्सों गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इधर, गढ़वा, पलामू एव चतरा के ही कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हिट वेव चलने की संभावना बनी हुई है। आकाशीय बिजली गिरने से सात की मौत इधर, बुधवार की देर रात और गुरुवार की शाम तक वज्रपात की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जामताड़ा, पलामू और चतरा में दो-दो और कोडरमा में एक महिला शामिल है। मृतकों की पहचान जामताड़ा के विनय सोरेन (50) व विश्वकर्मा टुडू (17), पलामू के चिंता कुंवर और अनेश कुमार, चतरा से सरोज देवी (44) व सहदेव ठाकुर (50) और कोडरमा की सोनी कुमारी (26) के रूप में की गई है। पूरे राज्य में बारिश नहीं हो रही
मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की रफ्तार बढ़ी है, लेकिन अभी भी पूरे राज्य में बारिश नहीं हो रही है। राज्य में 24 जून तक सामान्य बारिश 139.9 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 58.4 एमएम बारिश ही हुई है। यानी 58% कम। गढ़वा-साहिबगंज सबसे सूखा जिला झारखंड की राजधानी रांची में 1 जून से 25 जून तक 125.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षापात 146.4 मिमी माना जाता है। इसके आधार पर रांची में अब तक वर्षा की स्थिति सामान्य बनी हुई है। रांची को छोड़कर किसी भी जिले में अच्छी बारिश नहीं हुई है। सबसे कम गढ़वा और साहिबगंज में बारिश हुई है। गढ़वा में अभी तक मात्र 1.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। वहीं, साहिबगंज में 3.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 98 मिमी कम है। चतरा में 6.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 94 मिमी कम है। जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय और राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक फैला मानसून का टर्फ झारखंड में नमी ला रहा है। इस वजह से कुछ क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मानसून अब राज्य के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय हो चुका है और अगले 2-3 दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है। जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना लग रही है। तापमान में गिरावट होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। सर्वाधिक बारिश चाईबासा में दर्ज
वहीं, पिछले 24 घंटे राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश 50.3 मिमी चाईबासा में दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles