Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भीषण सड़क हादसे में मां समेत 2 बेटों की मौत:तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो में मारी टक्कर, शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे सभी


पूर्णिया के मीरगंज थाना में भीषण सड़क हादसे में मां और उसके दो मासूम बेटों की मौत हो गई। सभी एक शादी समारोह से बारात अटेंड कर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। पूरे इलाके में मातम पसरा है। घटना कुर्सेला-जोगबनी स्टेट हाईवे की है। मृतकों की पहचान कदम टोला निवासी मंजू मरांडी, उनके 8 साल के बेटे जीतराज मरांडी और 6 साल के कृष्ण कुमार मरांडी के रूप में हुई है। मंजू मरांडी अपने दोनों बच्चों के साथ फलका थाना क्षेत्र के बेलगाछी गांव में एक बारात समारोह में शामिल होकर ऑटो से घर लौट रहे थे। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए गुरुवार शाम के समय जब ऑटो चंदवा स्थित मध्य विद्यालय के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मंजू मरांडी और उनके बड़े बेटे जीतराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान मां और बड़े बेटे ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही कदम टोला गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति का था और बच्चों की असमय मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मीरगंज थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि फरार हाइवा और उसके चालक की पहचान की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। दोषी चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles