Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में पीट-पीटकर युवक की हत्या:घर के पास मिली बॉडी; मौके से बिहार पुलिस का जवान घायल हालत में मिला, पेट में लगी है बुलेट


दरभंगा में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घर से 100 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ बॉडी मिली है। वहीं, घटनास्थल के पास से ही गंभीर हालत में एक युवक मिला है। जिसके पेट में गोली लगी है। घायल युवक मोबिन बिहार पुलिस में है। जिसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान सुनील सहनी(25) के तौर पर हुई है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव की है। परिजन के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार बजे किसी ने फोन करके सुनील को घर से बुलाया था। कुछ देर बाद गांव में शिव मंदिर के पास उसका शव मिला। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी खड़ी मिली। सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सुनील ने गांव में 2 साल पहले एक मुस्लिम लड़की के साथ लव मैरिज की थी। लड़की फिलहाल अपने मायके में है। ‘गांव में मिली थी धमकी’ पिता दिलीप सहनी ने सोनू, मोनू, राहुल समेत करीब 10 लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बेटे का पहले से गांव के कुछ युवकों से दुश्मनी चल रही थी। चार-पांच दिन पहले भी इन लोगों ने धमकी दी थी, लेकिन उस समय थाना में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। बेटा भी कबाड़ी का काम करता था। हमलावर पहले से लाठी, डंडा और धारदार हथियार लेकर घात लगाए बैठे थे। सुनील के पहुंचते ही उस पर हमला कर दिया। मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जानकारी के अनुसार घायल मोबिन बिहार पुलिस कार्यरत है। दूसरे जिले में पोस्टिंग है। छुट्‌टी पर गांव आया था। इस संबंध में एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है। छानबीन में जुटी पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोबिन पर गोली सुनील ने ही चलाई थी। हालंकि इसकी अभी पुष्टि नहीं है। वो मंदिर के पास कैसे पहुंचा, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles