Friday, June 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में बंद माइंस में मिला महिला का शव:बंद पत्थर खदान के पानी भरे गड्ढे में मिली लाश, पुलिस पहचान करने में जुटी


चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े माइंस के पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शुक्रवार सुबह हुई इस बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शव की शिनाख्त और मामले की जांच में जुट गई है। जजलो बाजार के पास स्थित इस बंद पत्थर खदान के पानी भरे गड्ढे में स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह महिला का शव उतराता हुआ देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हत्या और हादसे, दोनों ही पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। खदान काफी समय से बंद है, ऐसे में वहां शव का मिलना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। लोग इसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या मान रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पूरे दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और उसे अपने कब्जे में लिया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने वहां इकट्ठा हुए लोगों से शव की शिनाख्त कराने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles