शिवहर जिले में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अखाड़ों द्वारा ताजिया जुलूस निकाले गए। इन जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जहां युवाओं ने पारंपरिक लाठी-डंडे और अन्य करतब दिखाए। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुहर्रम का ताजिया जुलूस हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला जाता है। यह जुलूस कर्बला की घटना और अन्याय के खिलाफ उनके बलिदान का प्रतीक है। ताजिया को आकर्षक ढंग से सजाकर विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया गया। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद नसीम, मोहम्मद असलम खान, सफी आलम और मोहम्मद हसनैन ने बताया कि यह आयोजन शोक और श्रद्धा का प्रतीक है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद असद ने कहा कि इमाम हुसैन का बलिदान लोगों को सच्चाई और इंसाफ के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। मुहर्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट में बदलाव किया गया था। जुलूस के दौरान जगह-जगह पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात रहे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के विशेष कार्य पदाधिकारी सह ओएसडी संदीप कुमार, यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, बीडीओ मोहम्मद राहिल और प्रभारी थाना अध्यक्ष मंजर आलम सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की कड़ी निगरानी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शिवहर में मुहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण निकला:युवाओं ने लाठी-डंडे से करतब दिखाए, सुरक्षा इंतजामों के बीच पर्व सौहार्दपूर्ण संपन्न