कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के स्टुवरगंज में मोहर्रम के जुलूस के दौरान हुए एक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों अपने घर की छत पर खड़े होकर जुलूस देख रहे थे, तभी नीचे से आए एक पटाखे की चपेट में आ गए। घायलों की पहचान मोहनिया निवासी कुंदन कुमार और उनकी भतीजी मुस्कान के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि कुंदन और मुस्कान छत पर खड़े होकर जुलूस देख रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने एक पटाखा ऊपर की ओर फेंका, जो सीधे दोनों के चेहरे पर जा लगा। हादसे के बाद कुंदन कुमार बेहोश हो गए और उनके चेहरे से काफी खून बहने लगा। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। आंख की ऊपरी पलक क्षतिग्रस्त अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर है। मुस्कान की दाहिनी आंख की ऊपरी पलक क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके बेहतर इलाज के लिए उन्हें नेत्र विशेषज्ञ के पास रेफर किया गया है। कुंदन कुमार के ऊपरी होंठ और गाल पर गहरा घाव हुआ है। उन्हें एक्सरे और आगे के इलाज के लिए भभुआ रेफर किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोपाल कृष्ण ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हादसा जुलूस के दौरान आतिशबाजी या पटाखा छोड़े जाने के कारण हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
मोहर्रम जुलूस में पटाखे से दो लोग घायल:कैमूर में छत पर जुलूस देख रहे कुंदन और मुस्कान जख्मी, अस्पताल में भर्ती