विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार रात बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने डॉ. दिलीप जायसवाल को भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और श्री राम दरबार भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, समाज में सेवा, समरसता, जनजागरण तथा संगठन की भावी कार्य योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। आशीष गोस्वामी ने बताया कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि सीमांचल, बिहार सहित पूरे देशभर में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा, जनजागरण तथा सामाजिक समरसता के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। गोस्वामी ने यह भी दोहराया कि उनका संगठन सदैव सरकार एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। वहीं, बिहार सरकार के भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाजहित के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मंत्री ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा किए जा रहे सेवा एवं जनहित के कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे जनहितकारी कार्यों में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, विक्की गोस्वामी, पूर्णिया जिला गौ-रक्षा प्रमुख नवीन कुमार, सुशील कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, महिला मोर्चा पूर्णिया जिला मंत्री प्रिया कुमारी, पूर्णिया नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या-20) आकृति कुमारी, वार्ड अध्यक्ष (वार्ड संख्या-7) प्रिंस कुमार, राजेश कुमार, सोनाली पासवान, पूजा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने मंत्री से भेंट की:सामाजिक, धार्मिक और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की