शेखपुरा में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी सुरेश केवट को करंडे थाना पुलिस ने सियानी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। सुरेश केवट सियानी गांव निवासी श्याम लाल केवट का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सुरेश केवट गिरफ्तारी के डर से पिछले एक साल से मुंबई में छिपा हुआ था। वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई से अपने घर सियानी लौटा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने सियानी गांव पहुंचकर उसे गांव के बघार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेजा इस छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष राकेश कुमार और पुलिस सब-इंस्पेक्टर ललित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह घटना पिछले साल हुई थी। तब उत्पाद थाना शेखपुरा की एक पुलिस टीम सियानी गांव में चल रहे शराब अड्डे पर छापामारी करने पहुंची थी। इसी दौरान शराब कारोबारियों ने छापामार दल पर अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में उत्पाद दारोगा प्रीति कुमारी सहित कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घायल दारोगा की लिखित शिकायत पर स्थानीय थाने में जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें गिरफ्तार सुरेश केवट सहित 13 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस इस मामले में पहले ही 12 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि सुरेश केवट एकमात्र फरार आरोपी था।
शेखपुरा में पुलिस टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार:शराब अड्डे पर रेड में 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, एक साल से पकड़ से था बाहर