Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

युवाओं को रोजगार शुरू के लिए सरकार टूल किट देगी:कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता; छात्रों को स्टडी किट भी मिलेगा


गयाजी में युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग अब युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए टूल किट देगा या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टडी किट उपलब्ध कराएगा। खास बात यह है कि योजना में कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अनुसार टूल किट योजना का मकसद प्रशिक्षित युवाओं को सीधे काम से जोड़ना है। इसके तहत इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्लंबर, फिटर, होम अप्लायंस रिपेयर, ब्यूटीशियन, सिलाई मशीन ऑपरेटर जैसे ट्रेड से जुड़े युवाओं को जरूरी उपकरण दिए जाएंगे, ताकि वे खुद का काम शुरू कर सकें। इसके लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। संबंधित ट्रेड में कम से कम तीन महीने का प्रशिक्षण और वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होना जरूरी है। साथ ही एनसीएस पोर्टल पर पहले से निबंधन होना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए मौका वहीं, जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए स्टडी किट योजना लाई गई है। इसके तहत यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, नेट-जेआरएफ और शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है और संबंधित परीक्षा में आवेदन का प्रमाण देना होगा। दोनों योजनाओं में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। एक अभ्यर्थी को दोनों में से किसी एक ही योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी संयुक्त श्रम भवन, केन्दुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गयाजी में आवेदन जमा कर सकते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles