Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा के चंदवारा में महिला से दुष्कर्म:पड़ोसी ने घटना को दिया अंजाम, आरोपी हुआ फरार, मेडिकल के लिए ले गई पुलिस


कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौराही गांव में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार देर रात वह शौचालय से वापस अपने कमरे में लौट रही थी, तभी पड़ोसी एनुल हक ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपी उसे घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गया और विरोध करने पर भी नहीं माना। महिला के मुताबिक, उसने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। हाथ बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। छत पर सो रहा था महिला का परिवार पीड़िता ने बताया कि उसके पति हैदराबाद में काम करते हैं। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सास-ससुर और बच्चे घर की छत पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला पूरी रात डरी-सहमी रही। मंगलवार सुबह उसने आरोपी के घरवालों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने मामले को दबाने और समझौता करने का दबाव बनाया। इससे आहत महिला ने गांव के लोगों को इकट्ठा किया और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से चंदवारा थाना को सूचना दी गई, जिससे पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस ने दर्ज किया बयान, मेडिकल के लिए ले कर गई सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाने ले आई। थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी एनुल हक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles