Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में साहेबगंज हाईवे पर दो युवकों की मौत:बाइक सवारों को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कोरिडीह वन गांव के पास हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी इरशाद अंसारी (22) और मुर्शरफ अंसारी (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जामताड़ा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोरिडीह वन गांव के पास मछली लेकर जा रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोबिंदपुर–साहेबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया, हर संभव मदद देने का आवश्वासन दिया। इसके करीब तीन घंटे के बाद सड़क जाम को हटाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles