पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल में मंगलवार देर रात मध निषेध विभाग की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अख्तियारपुर पुल के पास विभाग के वाहन पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय वाहन में मौजूद जवान और अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए। शराबियों को लेकर लौटते समय हुई फायरिंग पालीगंज अनुमंडल के आबकारी विभाग के अधिकारी बैद्यनाथ यादव ने बताया, ‘विभाग की टीम क्षेत्र के विभिन्न मुसहरी इलाकों में शराबबंदी कानून के तहत छापेमारी कर रही थी। महाराजगंज मुसहरी से कुछ शराबियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों को लेकर टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान अख्तियारपुर पुल के पास वाहन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोली वाहन को निशाना बनाकर चलाई गई, लेकिन किसी भी कर्मी को चोट नहीं आई। वाहन में मौजूद होमगार्ड जवान प्रिंस कुमार ने बताया, जब हम सभी लोग शराबी को पकड़ कर थाना ला रहे थे, तभी अचानक से गाड़ी पर फायरिंग हुई। घटना में सभी लोग सुरक्षित बच गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पालीगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘देर रात अख्तियारपुर पुल के पास घटना हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक सभी अपराधी फरार हो चुके थे। गाड़ी के ऊपर एक फायरिंग हुई है। विभाग के तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।’ फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने और हमलावरों की पहचान के प्रयास में लगी हुई है।
पटना में शराबियों को लेकर लौट रही टीम पर फायरिंग:पालीगंज में मध निषेध विभाग ने की छापेमारी, अज्ञात हमलावर फरार; सभी जवान सुरक्षित