![]()
पटना में मनोविज्ञान विभाग ने ‘इंडियन जर्नल ऑफ साइकोलॉजिकल इश्यूज’ के 31वें अंक का आधिकारिक विमोचन के लिए सभा आयोजित की। इस कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय की मुख्य संपादक प्रो. शिल्पा चौधरी के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद् शामिल हुए। विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस. डी. मिश्रा ने औपचारिक रूप से अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह इंटरडिसिप्लिनरी जर्नल विभिन्न क्षेत्रों में मनोवैज्ञानिक ज्ञान और शैक्षणिक अनुसंधान के मौजूदा कोष को काफी समृद्ध करेगा। यह प्रकाशन एक प्रतिष्ठित डबल-ब्लाइंड, पीयर-रिव्यू्ड (समकक्ष-समीक्षित) और ओपन-एक्सेस जर्नल है। प्रो. सुकुमार बोस ने की थी जर्नल की स्थापना इस जर्नल की स्थापना मूल रूप से दिवंगत प्रो. सुकुमार बोस, कलकत्ता विश्वविद्यालय एवं विभाग के एक उल्लेखनीय पूर्व छात्र दिवंगत प्रो. बिनॉय कुमार चौधरी ने की थी। इन्होंने वाणिज्य, कला और विज्ञान कॉलेज, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना में मनोविज्ञान विभाग के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय से प्रो. रत्ना चौधरी, प्रो. अमिता जायसवाल, प्रो. शेफाली रॉय और प्रो. राकेश कुमार, प्रो. हबीबुल्ला अंसारी, कुलसचिव, ए.एन. सिन्हा समाज अध्ययन संस्थान, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से प्रो. कीर्ति, प्रो. रीति और प्रो. प्रणय कुमार गुप्ताप्रो, रौनक अफरोज, सीनेट और सिंडिकेट सदस्य, पटना विश्वविद्यालय, आईपीआरएस (IPRS), पटना विमेंस कॉलेज, पटना कॉलेज और पटना विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के संकाय सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए। सत्र का संचालन डॉ. श्रुति नारायण ने किया और कार्यक्रम का समापन प्रो. शिल्पा चौधरी ने किया।

