Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वेतन आयोग के अवर सचिव ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:पटना में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दफ्तर में रंगे हाथों पकड़ा


पटना में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने वेतन आयोग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इस्कॉन मंदिर पटना के पास स्थित वेतन आयोग कार्यालय में की गई। पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रिश्वत किस काम के एवज में ली जा रही थी। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles