Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्गा पूजा से पहले जमुई पुलिस का फ्लैग मार्च:चौक-चौराहों पर जवान तैनात, पंडालों में सादे लिबास में भी पुलिस


जमुई में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए शनिवार को जमुई टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था कि गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। फ्लैग मार्च में प्रभारी एसडीपीओ सह साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार और टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे। टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया। पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों, पंडालों और मेला स्थलों पर विशेष निगरानी रहेगी। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात होगा ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न हो और भीड़ नियंत्रित रहे। पंडालों व मेला परिसर में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों, गलत जानकारी और आपत्तिजनक पोस्ट पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शरारती गतिविधियों से शहर का माहौल खराब न हो, इसके लिए शांति भंग करने वालों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई होगी। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से दुर्गा पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles