
खास बातें
Fuel Price Cut: जुलाई महीने की शुरुआत आम जनता और वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आयी है. देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनी नायारा एनर्जी (Nayara Energy) ने देश भर में अपने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया है. कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आयी नरमी को देखते हुए पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम में 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है. संशोधित दरें देश भर में मौजूद कंपनी के 7,000 से अधिक आउटलेट्स पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं.
कोलकाता में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?
अगर आप कोलकाता में रहते हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह कटौती केवल नायारा एनर्जी के पेट्रोल पंपों पर ही उपलब्ध होगी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) के आउटलेट्स पर कीमतें पहले की तरह ही स्थिर हैं.
| तेल कंपनियों के नाम | पेट्रोल की कीमत | डीजल की कीमत |
|---|---|---|
| इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन | 113.51 रुपए | 101.40 रुपए |
| हिंदुस्तान पेट्रोलियम | 113.51 रुपए | 101.40 रुपए |
| भारत पेट्रोलियम | 113.51 रुपए | 101.40 रुपए |
देश के अन्य प्रमुख महानगरों में सरकारी दरें
देश के 90 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों का संचालन सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता है. इसलिए अधिकांश शहरों में पुरानी दरें ही प्रभावी रहेंगी, जो इस प्रकार हैं.
महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत
- कोलकाता 113.51 रुपए प्रति लीटर
- दिल्ली 102.12 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई 111.21 रुपए प्रति लीटर
- बेंगलुरु 110.89 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई 108.01 रुपए प्रति लीटर
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महानगरों में आज डीजल की कीमत
- कोलकाता 99.82 रुपए प्रति लीटर
- दिल्ली 95.20 रुपए प्रति लीटर
- मुंबई 97.83 रुपए प्रति लीटर
- बेंगलुरु 98.80 रुपए प्रति लीटर
- चेन्नई 99.66 रुपए प्रति लीटर
Fuel Price Cut: मई के बाद मिली थोड़ी राहत
वाहन चालकों के लिए यह कटौती इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मई महीने में ईंधन की कीमतों में उछाल आया था. मई के मध्य से शुरू हुए सिलसिलेवार संशोधनों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसने ईंधन के दामों को पिछले 2 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया था. ऐसे में नायारा एनर्जी का यह कदम उन उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है, जिनके पास निजी पंपों से ईंधन भरवाने का विकल्प है.


