बंगाल सरकार का कदम : यूपीएससी तैयारी के लिए 10 माह का विशेष कोर्स

Date:

बंगाल सरकार का कदम : यूपीएससी तैयारी के लिए 10 माह का विशेष कोर्स

प्रीलिम्स पास अभ्यर्थियों को सीधा प्रवेश

संवाददाता, कोलकातासंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने विशेष पहल की है. राज्य सरकार ने सिविल सेवा की तैयारी के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए सत्येंद्रनाथ ठाकुर सिविल सर्विसेस स्टडी सेंटर में 10 माह का विशेष कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स के माध्यम से अभ्यर्थी प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की समग्र तैयारी कर सकेंगे. कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एंट्रेंस एग्जाम देना होगा. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी, जिसका प्रारूप मोटे तौर पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा जैसा ही रहेगा.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि : 30 मार्च, दोपहर 3 बजे तकआवेदन शुल्क : 100 रुपयेपहला चरण: मल्टीपल चॉइस प्रश्न, सब्जेक्टिव प्रश्न और निबंध शामिल होंगे.

दूसरा चरण: पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.

विशेष बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने किसी भी वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, उन्हें इस कोर्स में सीधा प्रवेश दिया जायेगा.

कोर्स फीससामान्य/अनारक्षित वर्ग: 1,000 रुपये प्रति माह (कुल 10,000 रुपये)एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग: 500 रुपये प्रति माह (कुल 5,000 रुपये)राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनों की कमी से जूझ रहे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे सिविल सेवा परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

The post बंगाल सरकार का कदम : यूपीएससी तैयारी के लिए 10 माह का विशेष कोर्स appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp