
कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट
Abhishek Banerjee attacks STF : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार की विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और सीआइडी पर राजनीतिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि पिछले दो सप्ताह के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ और सीआइडी ने उनके कार्यालय से जुड़े अथवा उनके करीबी करीब 25 लोगों को बिना उचित नोटिस और कानूनी प्रक्रिया का पालन किए पूछताछ के नाम पर तलब किया या पकड़ा.
झूठे बयान देने का दबाव
अभिषेक बनर्जी बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि पूछताछ के दौरान इन लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन पर उनके खिलाफ झूठे बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके सहयोगियों के फोन टैप किये जा रहे हैं तथा उनके परिवार के सदस्यों, यहां तक कि महिलाओं को भी परेशान और धमकाया जा रहा है.
रिश्वत लेले पकड़े गये थे शुभेंदु
अभिषेक बनर्जी यहीं उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह राजनीतिक प्रताड़ना का सबसे बुरा उदाहरण है. जिस सरकार के मुख्यमंत्री कथित तौर पर कैमरे पर रिश्वत लेते पकड़े गये और जिन पर सीबीआई के कई मामले लंबित हैं, वही सरकार अब राज्य की जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उन्हें निशाना बनाने के लिए कर रही है. तृणमूल नेता ने कहा कि इस तरह के दबाव और कार्रवाई से वह डरने वाले नहीं हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आखिरी सांस तक लड़ेंगे अभिषेक बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “जो करना है कर लीजिए. मैं अपनी आखिरी सांस तक झुकने वाला नहीं हूं.” बनर्जी के इन आरोपों पर फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ, सीआइडी या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.
Also Read: बंगाल में तेज विकास चाहती है भाजपा, विशेष आर्थिक पैकेज देने से फिलहाल बच रहा केंद्र

