Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

2,204 Qualify for Main Exam July 18-20

रांची2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें कुल 2,204 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा इसी वर्ष 19 अप्रैल को आयोजित की गई थी।

आयोग ने यह परिणाम झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करने पर लगी रोक हटाए जाने के बाद जारी किया है। दरअसल, सिविल सेवा परीक्षा में उम्र सीमा में छूट देने का मामला हाईकोर्ट में चला गया था, जिसके बाद कोर्ट ने पीटी रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था।

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा देनी होगी। परिणाम के साथ ही उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है जो अगले चरण की परीक्षा में भाग लेंगे।

प्रत्येक पाली की अवधि 3 घंटे की हो

मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 9 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। JPSC ने मुख्य परीक्षा की तारीखें भी जारी कर दी हैं। यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

मुख्य परीक्षा तीनों दिन दो पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली की अवधि 3 घंटे की होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

18 जुलाई को प्रथम पाली में पहला पत्र और दूसरी पाली में दूसरा पत्र होगा। 19 जुलाई को तीसरे और चौथे पत्र की परीक्षा होगी, जबकि 20 जुलाई को पांचवें और छठे पत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 950 अंकों की मुख्य परीक्षा के बाद 100 अंकों का साक्षात्कार भी होगा।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles