Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर निगम की कार्रवाई:भीम ज्वेलर्स का अवैध हिस्सा ध्वस्त, 11 भवन मालिकों को मिला था नोटिस


गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक के पास बस स्टैंड रोड स्थित मोबाइल गली में बड़ी कार्रवाई की। निगम ने भीम ज्वेलर्स के तीन मंजिला भवन के अवैध रूप से निर्मित हिस्से को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। यह कार्रवाई झारखंड बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के खिलाफ की गई। इस कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम की टीम दोपहर में जेसीबी मशीन और अन्य संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई का नेतृत्व नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ कर रहे थे। घेराबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे उनके साथ नगर निगम के अन्य अधिकारी, अभियंत्रण शाखा के कर्मी, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, ट्रैफिक प्रभारी दुगनु टोपनो और बड़ी संख्या में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे।ध्वस्तीकरण के दौरान पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की समस्या को रोकना था। नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुआ ने बताया कि नगर निगम झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले भवन मालिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि भीम ज्वेलर्स सहित कुल 11 भवन मालिकों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। भवन के अवैध हिस्से को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था इन नोटिसों के माध्यम से सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने भवन के अवैध हिस्से को स्वयं हटाने का निर्देश दिया गया था। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि यदि आदेश का पालन नहीं किया गया, तो नगर निगम अपने स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त ने बताया कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी संबंधित भवन मालिकों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया। इसके बाद नगर निगम ने नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में नियमानुसार निर्माण सुनिश्चित करना और बिल्डिंग बायलॉज का पालन कराना है। लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने भवन के उन हिस्सों को चिह्नित किया जो स्वीकृत नक्शे के विपरीत बनाए गए थे। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आसपास के इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर यातायात को भी नियंत्रित किया गया और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन भवन मालिकों ने बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण किया है या बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन किया है, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले नगर निगम से स्वीकृत मानचित्र अवश्य प्राप्त करें तथा सभी नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की कार्रवाई का सामना न करना पड़े। नगर निगम की इस कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माण पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी बिना किसी भेदभाव के इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles