Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में करंट लगने से युवक की मौत:पंखे का तार जोड़ते समय हुआ हादसा, नीचे गिरने से सिर में भी आई थी गंभीर चोट


गिरिडीह के तेलोनारी गांव में शनिवार को पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से 28 वर्षीय युवक जमरूद्दीन अंसारी की मौत हो गई। यह घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र में हुई। जमरूद्दीन अपने घर में पंखे का बिजली कनेक्शन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और तेज करंट लगने से नीचे गिर पड़ा। गिरने के कारण उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी। घर में मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद जमरूद्दीन को मृत घोषित कर दिया। मृतक जमरूद्दीन अंसारी तेलोनारी निवासी अत्ताउल अंसारी का पुत्र था। परिजनों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और उसी के कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। वह अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी, तीन वर्षीय पुत्री और दो वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles