Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सीवान सरारी खूनी संघर्ष में एसपी ने संभाला मोर्चा:दो महिला समेत चार आरोपी अरेस्ट, हथियार बरामद


सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरारी गांव में पट्टीदारों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उनके साथ महाराजगंज एसडीपीओ अमन, गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। गठित टीम ने त्वरित छापेमारी की घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद उनके निर्देश पर जीबी नगर, बसंतपुर एवं गोरेयाकोठी थाना की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए घटना में शामिल दो महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो दाब, एक हंसिया तथा एक कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। बरामद हथियारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और उन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि सरारी गांव में दो पक्षों के बीच पुराना भूमि एवं पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की। घटना में प्रयुक्त 2 दाब, हंसिया और कुल्हाड़ी बरामद एसपी ने कहा कि, “घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे एवं निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो दाब, एक हंसिया और एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। मामले में अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे मामले की वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत जांच की जा रही है। घायलों के इलाज, चिकित्सकीय रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव न फैले, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles