Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मधुबनी में स्कॉर्पियो ने खड़ी जेसीबी को टक्कर मारी:गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी


मधुबनी शहर के वाटसन स्कूल के पास शनिवार रात करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी जेसीबी को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मधुबनी नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो तथा जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। इसके बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रविवार सुबह 10 बजे नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और जेसीबी किसके स्वामित्व में हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में कौन लोग सवार थे, वे घटना के बाद कहां गए और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन स्वामियों और दुर्घटना के समय मौजूद लोगों की पहचान होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही, तेज रफ्तार या अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने आश्वस्त किया कि मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा और जो भी व्यक्ति इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles