Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बारिश से कमजोर हुई मिट्‌टी की दीवार ढह गई:पश्चिमी सिंहभूम में मलबे में दब कर गई दिव्यांग युवती की जान, अस्पताल में मृत घोषित


पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बामे हुटूब गांव में 33 वर्षीय दिव्यांग युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुखमति बानरा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, वह सुबह अपने घर के बाहर दातुन कर रही थी। तभी अचानक पास स्थित कच्चे मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह मलबे में दब चुकी थीं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजन बदहवास हो उठे। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित मृतका के जीजा चंद्र भूषण बिरुवा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर मलबा हटाया और सुखमति को बाहर निकाला। उस समय वह गंभीर रूप से घायल थीं और बेहोश हो चुकी थीं। आनन-फानन में उन्हें वाहन से चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, दीवार गिरने से उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश बनी हादसे की वजह ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिसके कारण कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से यह दीवार अचानक ढह गई। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे जर्जर मकानों की पहचान कर समय रहते उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles