![]()
समस्तीपुर में सोमवार को जमीन विवाद में एक युवक को गोली माकर घायल कर दिया गया। घायल कमलेश राय का बेटा पवन कुमार है। जिसे दाहिने पैर में बुलेट लगी है। इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि गांव का सुरेश राय मेरे बाबा लगते हैं। उन्होंने मिलने के लिए बुलाया था। मैं उनसे अकेले मिलने के लिए पहुंचा गोली चला दी। गोली की आवाज पर आसपास के लोग जुटे, तो वे फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सुरेश राय से मेरे पिता का लंबे से समय से जमीन विवाद चल रहा है। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौवाचक गांव की है। खुन्नस में गोली मारी जख्मी युवक की मां ने कहा कि बेटे को साजिश के तहत बुलाया गया। पहले हमारे हिस्से की जमीन को सुरेश राय ने बेचा था। जमीन पर इन लोगों का कब्जा है। पंचायत स्तर पर मामला सलट गया था। आज इसी खुन्नस को लेकर गोली मारी गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जख्मी का बयान लिया जा रहा है। आरोपी नामजद है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है।


