Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पुलिस कस्टडी से हथकड़ी के साथ चोर फरार:तार चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, साथ लेकर छापेमारी करने गई थी पुलिस


गर्दनिबाग में पुलिस कस्टडी से एक चोर चकमा देकर भाग गया है। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी है। अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसमें पुलिस वालों की लापरवाही समाने आई है। दरअसल गर्दनिबाग थाने की पुलिस ने तार चोरी के आरोप में जमील अख्तर उर्फ समीर को पकड़ी थी। पूछताछ के बाद रिकवरी के लिए छापेमारी करने अपने साथ लेकर गई थी। इसी बीच आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी हथकड़ी के साथ वहां से भाग निकला। इसके बाद से छापेमारी दल लगातार उसे ढूंढने में लगी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था। निरीक्षण करने थाने आई थीं SP घटना लगभग 4:45 बजे के आस पास की है। उस वक्त पटना सेंट्रल SP ममता कल्याणी थाने पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंची थीं। इधर निरीक्षण कर रही थीं, उधर आरोपी पुलिस कस्टडी से भाग गया। जैसे ही यह बात सीनियर अधिकारियों तक आई, सभी सकते में आ गए। पिछले 5 घंटे से उसके ठिकाने पर छापेमारी जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles