पूर्णिया| समाहरणालय के महानंदा सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में प्रधान लिपिकों और सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने न्यायालयों के लंबित वाद, सीएम डैशबोर्ड, सीपीजीराम, जिलाधिकारी जनता दरबार, आयुक्त जनता दरबार के मामलों की समीक्षा की। त्वरित निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि रोकड़ पंजी कैश बुक हर हाल में अद्यतन रहे। किसी भी वित्तीय अनियमितता या त्रुटि मिलने पर जिला स्थापना शाखा को तुरंत सूचना दें। अंचल कार्यालयों को दाखिल-खारिज नामांतरण, परिमार्जन, ई-मापी के काम में तेजी लाने को कहा। सभी प्रखंडों को पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का काम तेज करने का निर्देश दिया। सीओ, डीसीएलआर, एसडीओ को नियमित रूप से न्यायालय चलाने को कहा गया। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच बिनय कुमार साह, स्थापना उपसमाहर्ता इन्द्रजीत कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


