Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अमित शाह आज आयेंगे कोलकाता, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

अमित शाह आज आयेंगे कोलकाता, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कोलकाता से गोपाल की रिपोर्ट

Amit Shah in Kolkata: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिलकोलकाता. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता आयेंगे. उनके दौरे को राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुखर्जी के पैतृक आवास पर देंगे श्रद्धांजलि

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह दोपहर में कोलकाता पहुंचने के बाद शाम 4.20 बजे भवानीपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पैतृक आवास जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

इको पार्क में करेंगे प्रतिमा का भूमि पूजन

इसके बाद शाम 4.50 बजे वह न्यूटाउन स्थित इको पार्क पहुंचेंगे, जहां डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रस्तावित प्रतिमा का भूमि पूजन करेंगे. भाजपा इस कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल में अपने वैचारिक अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व बांग्ला मेले के विशेष समारोह में होंगे शामिल

शाम करीब सात बजे केंद्रीय गृह मंत्री विश्व बांग्ला मेला प्रांगण में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगे, जहां ‘भारत केसरी’ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. कार्यक्रम के समापन के बाद वह शाम करीब 7.20 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

Also Read: कोलकाता में पुनर्जीवित होगी ट्राम सर्विस, ऑस्ट्रेलिया से आयेंगे नये आधुनिक डिब्बे

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles