Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत:नवादा में 2 भाई गंभीर रूप से घायल


नवादा में नारदीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बलवा पर गांव निवासी 25 वर्षीय सुजीत कुमार उर्फ प्रियांशु राज के रूप में हुई है। घायलों की पहचान उनके भाई निरंजन कुमार और बंटी कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। मृतक युवक परिवार का सबसे छोटा पुत्र था। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार गमगीन हो गया। पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे तीनों भाई परिजनों ने बताया कि सुजीत अपने दोनों भाइयों के साथ राजगीर में रहकर एक छोटी सी दुकान चलाता था। तीनों भाई मिलकर पूरे परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों को उम्मीद थी कि सुजीत पढ़ाई पूरी करके कोई अच्छा अधिकारी बनेगा, लेकिन अचानक हुई इस दुर्घटना ने उनके सपनों को चूर-चूर कर दिया। घटना स्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भीड़ लग गई। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की।नारदीगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।इस हादसे ने स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और जल्द से जल्द दोषी ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की अपील कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles