Tuesday, July 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा घाटी में दूध टैंकर-ट्रेलर की टक्कर:टैंकर का केबिन हुआ क्षतिग्रस्त, चालक और दो खलासी फंसे, अस्पताल में एक की मौत


कोडरमा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के मेघातरी में देर रात दूध से भरे एक टैंकर ने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। केबिन में फंसे चालक व दो खलासी दुर्घटना के बाद टैंकर के केबिन में चालक और दोनों उपचालक बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलने पर कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। हादसे में चालक नीलेश कुमार, खलासी प्रफ्फुल कुमार और सिंटू कुमार घायल हो गए। इलाज के दौरान खलासी सिंटू की हुई मौत अस्पताल में इलाज के दौरान एक खलासी ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र स्थित झंडो गांव निवासी सिंटू कुमार (पिता श्याम सिंह) के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। लगातार बारिश से बढ़ा हादसे का खतरा बीते तीन दिनों से कोडरमा में लगातार बारिश हो रही है, जिससे घाटी क्षेत्र की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। कोडरमा घाटी में घुमावदार और ढलान-चढ़ाव वाली सड़क होने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। बारिश के कारण वाहनों के पहिए फिसलने की आशंका बनी रहती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी फिसलन की वजह से हादसा हुआ होगा। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही नौवां माइल के पास बारिश के कारण आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए थे, जबकि कुछ वाहन पलट भी गए थे। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को क्रेन की मदद से हटाकर थाना पहुंचा दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles