Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को साफा पहनाकर सम्मा​​िनत​ किया गया

भास्कर न्यूज|सेन्हा भारतीय जनता पार्टी के लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज के निर्देशानुसार जिला उपाध्यक्ष एवं सेन्हा मंडल प्रभारी राजीव रंजन ने सेन्हा मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पुरोधा श्यामा प्रसाद मुखर्जी द पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए राजीव रंजन ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप समर्पण, अनुशासन व सेवा भाव के साथ कार्य करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। घोषित टीम में महामंत्री के रूप में विजय महतो व रंजीत यादव, उपाध्यक्ष के रूप में दशरथ साहू, प्रदीप कुमार सिंह, मुकेश देव और दिनेश साहू, मंत्री के रूप में शोभा देवी, करमदेव उरांव, प्रभाकर सिंह व विनोद यादव, कोषाध्यक्ष के रूप में जगदीश महतो, कार्यालय मंत्री के रूप में रमेश पांडे और मीडिया प्रभारी के रूप में परवीन कुमार साहू को दायित्व सौंपा गया। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का साफा पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और कार्यकर्ताओं ने नई टीम का तालियों के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा नेता रिपुसूदन साहू, प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आजात शत्रु, सेन्हा मंडल अध्यक्ष नवल किशोर साहू, मंडल के पूर्व अध्यक्ष हर्षनाथ महतो, जयप्रकाश साहू, विनोद प्रसाद, रामकिशोर शुक्ला, नवीन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी व सेन्हा मंडल में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles