Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चतरा में CRPF जवान को हाइवा ने रौंदा, मौत:जम्मू-कश्मीर से छुट्‌टी पर सात दिन पहले ही आए थे घर, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम


चतरा जिले में एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। यह घटना सिमरिया-चतरा मुख्य मार्ग स्थित देल्हो घाटी में हुई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर दिया। मृतक जवान की पहचान बिराजपुर गांव निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मण कुमार यादव के रूप में हुई है। लक्ष्मण जम्मू-कश्मीर में तैनात थे और एक महीने की छुट्टी पर सात दिन पहले ही अपने घर आए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
गुरुवार की शाम को लक्ष्मण अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कटकमसांडी रेलवे साइडिंग से आ रहे एक अनियंत्रित हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को पहले रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हजारीबाग रेफर किया गया। बाद में, बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक की गिरफ्तारी, उचित मुआवजे की मांग
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बिराजपुर के पास चतरा-सिमरिया पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी चालक की गिरफ्तारी, उचित मुआवजे और कोयला वाहनों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इधर, सिमरिया एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और सीओ गौरव कुमार राज ग्रामीणों से लगातार वार्ता कर जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles